Khelorajasthan

PM Kisan: जून के लास्ट वीक में आएंगे 20वीं किस्त के 2000 रुपये, अभी करें ये 5 ज़रूरी काम

भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। 
 
PM Kisan

PM Kisan: भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। 

20वीं कब आएगी?

पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को दी गई थी, और अब सभी की नजर 20वीं किस्त पर है, जो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जून 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में आ सकती है। अगर आप चाहते हैं कि अगली ₹2000 की किस्त बिना रुकावट आपके खाते में आए, तो नीचे बताए गए सभी जरूरी काम तुरंत निपटा लें।

इन 5 जरूरी कामों को अभी करें

1. ई-केवाईसी पूरा करें

वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। "e-KYC" ऑप्शन पर क्लिक करें। आधार नंबर डालें व OTP वेरीफाई करें। आप नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।। 

2. आधार और बैंक अकाउंट लिंक करें

बैंक खाते की डिटेल्स में नाम, IFSC कोड और खाता नंबर बिल्कुल सही होना चाहिए। आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो और दोनों में नाम की स्पेलिंग एक जैसी हो।

3. भूमि रिकॉर्ड अपडेट रखें

ज़मीन की जानकारी अपडेट करें। पटवारी या लेखपाल से लैंड वेरिफिकेशन कराएं।

4. बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करें

PM Kisan Portal पर जाएं।  "Beneficiary Status" पर क्लिक करें। आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें। अपनी किस्त की स्थिति देखें। 

5. गलत जानकारी को तुरंत ठीक करवाएं

गलत विवरण दिखने पर अपने ब्लॉक ऑफिस या कृषि विभाग में जाकर सुधार करवाएं।