रेलवे में सफर करने वाले यात्री कृपया ध्यान दे, जुलाई के महीने ये 18 ट्रेन रहेंगी रद्द
Haryana Railway News : हरियाणा में रेलवे के जरिए सफर करनें वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर हैं। दरसल मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में खलीलपुर- रेवाड़ी स्टेशन पर चल रहें कार्य को लेकर कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि सफर करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें.
ये ट्रेन रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर 20474, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा 2 सितंबर को उदयपुर सिटी से प्रस्थान कर रेवाड़ी तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन रेवाड़ी- दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 22472, दिल्ली सराय रोहिल्ला- बीकानेर रेलसेवा 3 सितंबर को दिल्ली सराय के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी. यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला- रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 22464, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा 2 सितंबर को बीकानेर से रवाना होकर रेवाड़ी तक ही संचालित होगी. यह ट्रेन रेवाड़ी- दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
ट्रेन नंबर 14714, दिल्ली सराय रोहिल्ला- सीकर रेलसेवा 3 सितंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला के स्थान पर रेवाड़ी से संचालित होगी. यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला- रेवाड़ी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.