हरियाणा में लगातार 3 दिन बदरा बरसने का अलर्ट जारी! देखें आपके शहर के मौसम की सटीक जानकारी
Haryana Weather Update Today: मंगलवार से मौसम में बदलाव होगा। 27 से 1 मार्च तक कुछ स्थानों पर बारिश और ओले पड़ने की संभावना है तथा दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी। सोमवार को कुछ जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से सुबह के समय कोहरा रहता है।
लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 25 व 26 फरवरी को प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने तथा मध्यम गति से हवा चलने की संभावना है। लेकिन अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 27 फरवरी की रात्रि से एक मार्च तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर हवाएं चलने व गरज-चमक के साथ बारिश या हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश होने का अनुमान जताया है। 26 तारीख को मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना है। यह स्थिति 1 मार्च तक जारी रह सकती है। इसके कारण तापमान में भी परिवर्तन होने की संभावना है। डॉ. ए.एस. हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में एक मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।