{"vars":{"id": "106882:4612"}}

हरियाणा में बिजली संकट पर सख्त हुए अनिल विज, अधिकारियों से रोजाना रिपोर्ट की मांग

हरियाणा में गर्मी के मौसम में बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सख्त रुख अपनाया है। विज ने राज्य के सभी अधीक्षण अभियंताओं (SE) को आदेश दिए हैं कि वे हर दिन बिजली आपूर्ति की रिपोर्ट उनके कार्यालय में भेजें। 
 

Haryana Electricity News: हरियाणा में गर्मी के मौसम में बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सख्त रुख अपनाया है। विज ने राज्य के सभी अधीक्षण अभियंताओं (SE) को आदेश दिए हैं कि वे हर दिन बिजली आपूर्ति की रिपोर्ट उनके कार्यालय में भेजें। 

इस कदम का मकसद बिजली संकट पर नियंत्रण पाना और लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है। अनिल विज ने बिजली स्रोत के बारे में कहा कि उन्होंने बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक एसई से पूछें कि क्षेत्र में कितने घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। 

अगर बिजली उपलब्ध नहीं है तो ऐसा क्यों करें? यह रिपोर्ट दैनिक आधार पर ऊर्जा मंत्री को भेजना अनिवार्य किया जाएगा। विज ने कहा कि राज्य में करीब 16,000 मेगावाट बिजली की जरूरत है, जिसके लिए सरकार ने पहले ही व्यवस्था कर ली है।

 सभी ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाने के लिए बिजली निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि हाल ही में एक जेई ने 15 दिन तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला, इसलिए उसे निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए वाहनों और कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।