{"vars":{"id": "106882:4612"}}

हरियाणा के इन कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा,  DA में हुई इतने रुपए की बढ़ोतरी 

 

DA Hike : हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के बड़ी खबर आई हैं। आपकों बता दे की पिछले कुछ समय से सरकारी व केन्द्रीय कर्मचारी डीए में बढ़ोतरी की मांग कर रहें थे। इस कड़ी में चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर काम कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली हैं। 

आपको बता दे की इसका फायदा कर्मचारियों को उस तरह होगा जैसे हरियाणा के कर्मचारियों को होता हैं। यह लाभ हरियाणा सरकार के उन कर्मचारियों को मिलेगा जो चंडीगढ़ प्रशासन में डेपुटेशन पर हैं और सैलरी हरियाणा के मूल पद के अनुसार लेते हैं. चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 1 जनवरी 2023 से जो पैसा बढ़ा है, वह भी दिया जाएगा. 

यह भुगतान 2025- 26 के वेतन बजट से होगा, अगर विभागों के पास बजट उपलब्ध रहेगा. यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग (लेखा शाखा) की ओर से 9 जुलाई 2025 को जारी किया गया है. इस पर वित्त एवं योजना अधिकारी ने वित्त सचिव की ओर से हस्ताक्षर किए हैं.