दिल्ली के मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी, अब हर स्टेशन पर नहीं उतर सकते यात्री
Delhi Metron News : अगर आप भी दिल्ली के रहने वालें हो और हर दिन मेट्रो से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हैं। अब दिल्ली सरकार ने रेलवे के नियमों में बदलाव किया हैं इन बदलाव के कारण आप दिल्ली के कई स्टेशन पर नहीं उतर सकते।
जी हां, मेट्रो की पूरी रेंज में दो ऐसे स्टेशन हैं, जहां केवल विशेष पहचान पत्र रखने वाले लोग ही एग्जिट कर सकते हैं। इन स्टेशनों पर अगर कोई आम यात्री गलती से उतरता है और उसके पास जरूरी आईडी नहीं है, तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशन के बारे में डिटेल में जानते हैं।दिल्ली मेट्रो में कुल मिलाकर सैकड़ों स्टेशन हैं, लेकिन दो मेट्रो स्टेशन- शंकर विहार और सदर बाजार कैंट ऐसे स्टेशन हैं जहां आम लोगों का उतरना रेस्ट्रिक्टेड है। दरअसल ये दोनों मेट्रो स्टेशन डिफेंस जोन में स्थित हैं। शंकर विहार मेट्रो स्टेशन मैजेंटा लाइन पर आता है, जबकि सदर बाजार कैंट स्टेशन भी एक सेंसिटिव डिफेंस जोन के अंतर्गत आता है। ऐसे में इन स्टेशनों पर उतरने के लिए आपको एक स्पेशल आईडी कार्ड दिखाना जरूरी होता है। अ
अगर आपके पास ये आईडी कार्ड नहीं है, तो आपको यहां एग्जिट की परमिशन नहीं मिलेगी।इन स्टेशनों को सैन्य क्षेत्र में होने की वजह से आम नागरिकों के लिए रेस्ट्रिक्टेड रखा गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और रक्षा मंत्रालय की मिली हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत इन स्टेशनों पर कड़े नियम लागू किए गए हैं। इन क्षेत्रों में सिर्फ वही लोग प्रवेश कर सकते हैं, जिनके पास वैलिड आईडी कार्ड जैसे सेना का कार्ड, डिफेंस एम्प्लॉई आईडी या विशेष सरकारी अनुमति से जुड़ा कागज होता है।
दिल्ली मेट्रो द्वारा ये कदम पूरी तरह से सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिससे किसी भी तरह की अनवांटेड एक्टिविटीज को होने से रोका जा सके।अगर कोई यात्री गलती से शंकर विहार या सदर बाजार कैंट स्टेशन पर उतर जाता है और उसके पास वैलिड आईडी नहीं है, तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे रोक लेते हैं। ऐसे मामलों में या तो यात्री को वापस मेट्रो में चढ़ाकर अगला स्टेशन पकड़ने को कहा जाता है या फिर सुरक्षा जांच के बाद संबंधित जानकारी दर्ज की जाती है। इसलिए यदि आप दिल्ली मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं, तो ये जरूर ध्यान में रखें कि इन स्टेशनों पर बिना अनुमति के उतरना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नियमों के खिलाफ भी है।