आज से इन राशियों में हुआ परिवर्तन, यहाँ देखें कैसा रहेगा आपका दिन
Breaking News : आज 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। सूर्य का कर्क गोचर मानव जीवन के साथ सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। सूर्य राशि परिवर्तन से कर्क, सिंह समेत पांच राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
आपकों बता दे की इस समय इन राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव होंगे। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।
तुला राशि- सूर्य राशि परिवर्तन तुला राशि के 10वें भाव में होगा। इस अवधि में व्यक्तिगत संबंधों में सुधार के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। व्यवसाय में उन्नति का रास्ता खुलेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को सूर्य गोचर से समाज में कद बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव की योजना बनाने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप पहले से बेहतर स्थिति में आ सकते हैं।
कर्क राशि- सूर्य गोचर से कर्क राशि वालों के लग्न भाव में होगा। इस समय आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। नौकरी में ग्रोथ के अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को लाभ के मौके मिलेंगे। धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे।
सिंह राशि- सूर्य का गोचर सिंह राशि के 12वें भाव में होगा। इस अवधि में आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। कामकाज में आपकी स्थिति अच्छी होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। उच्चाधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार होगा।
कन्या राशि- कन्या राशि के 11वें भाव में सूर्य गोचर शुभ रहने वाला है। आप इस समय व्यक्तिगत व प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे फलों को प्राप्त करेंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिलेगा।