{"vars":{"id": "106882:4612"}}

राजस्थान विधानसभा में हुआ बड़ा विवाद, दो नेताओं ने एक दूसरे को जेड थपड 

जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जब पार्टी के दो वरिष्ठ पदाधिकारी आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना गुरुवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक से पहले हुई, जहां पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे।
 

Rajasthan News : जयपुर में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जब पार्टी के दो वरिष्ठ पदाधिकारी आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। यह घटना गुरुवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक से पहले हुई, जहां पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे।

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में उस समय विवाद हुआ, जब प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बैठक में पहुंचे थे। प्रदेशाध्यक्ष को मंच तक लाने के दौरान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष फरीदुद्दीन जैकी और पूर्व महामंत्री जावेद कुरैशी के बीच विवाद शुरू हो गया। जैकी मंच की ओर बढ़ रहे थे, तभी कुरैशी ने उन्हें रोक लिया, जिसके बाद जैकी ने गुस्से में आकर कुरैशी को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही कुरैशी ने भी जैकी को जवाबी थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों नेता एक-दूसरे से भिड़ गए और करीब 30-40 सेकंड तक वे लड़ते रहे।

घटना के बाद भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों नेताओं को अलग करने की कोशिश की। विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पदाधिकारी को दोनों को अलग करने के बाद भी लात मारने की कोशिश करते हुए देखा गया। इसके बावजूद, पार्टी के अन्य सदस्यों ने स्थिति को संभाला और दोनों नेताओं को शांत कराया। विवाद के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह मामला किसी व्यक्तिगत विवाद या पार्टी के भीतर चल रहे सत्ता संघर्ष से जुड़ा हो सकता है।
 
इस प्रकार की घटनाएं भाजपा के आंतरिक संघर्षों और पार्टी में चल रही असहमति को दर्शाती हैं। ऐसे विवाद पार्टी की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। पार्टी को इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।