हरियाणा में कांग्रेस सरकार का बड़ा बयान, बोले 30 तारीख तक होकर रहेंगे चुनाव
Haryana News : हरियाणा में कांग्रेस सरकार के संघठन को लेकर लगातार बयान बाजी जारी हैं। मिली जानकारी से बता दे की अगले सप्ताह तक ये कार्य होना संभव दिख रहा हैं। आपकों बता दे की सोमवार को प्रदेश के सीनियर नेताओं को संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत दिल्ली बुलाया गया था.
दिल्ली में इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद द्वारा राज्य के सीनियर नेताओं से इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद एक-एक नाम हर जिले से तय किया.इन नामों पर मोहर लगाते समय कास्ट, कैपेबिलिटी और डेडीकेशन जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया. अब महासचिव राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस विषय पर चर्चा की जाएगी. वहां से अगर सहमति मिल जाती है, तो 30 जुलाई या इससे पहले जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान किया जा सकता है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट में किसी विधायक का नाम शामिल नहीं है. साथ ही उन नेताओं से भी परहेज किया गया है जिन पर विवादित बयान देने और पार्टी बदलने के आरोप लगते रहे हैं.सोमवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव मुख्य रूप से शामिल रहे.