{"vars":{"id": "106882:4612"}}

Farha Hussain Success Story : राजस्थान से बिलॉन्ग करती है IAS फराह हुसैन, परिवार में कई IAS-IPS अधिकारी

 

khelorajasthan, Farha Hussain Success Story : कहते हैं कि कुछ भी नामुमकिन नहीं है। अगर आप कुछ करने की ठान लें और उसके लिए दिन-रात मेहनत करें, तो एक दिन आप उसे हासिल कर ही लेते हैं। फिर आपकी सक्सेस स्टोरीज़ बनती हैं और लोगों को बहुत इंस्पायर करती हैं।

कुछ ऐसी ही कहानी है फरहा हुसैन की, जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और परिवार के सपोर्ट से बिना कोचिंग के UPSC एग्जाम क्लियर कर लिया। फरहा हुसैन ने 26 साल की उम्र में UPSC एग्जाम पास किया और ऑफिसर बन गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके परिवार में IAS, IPS और RAS ऑफिसर हैं। अपने परिवार की सिविल सर्विस की विरासत से इंस्पायर होकर उन्होंने भी UPSC एग्जाम दिया और पास होकर IRS ऑफिसर बन गईं। चलिए आज सक्सेस स्टोरी में फराह हुसैन के बारे में बात करते हैं।

राजस्थान की रहने वाली हैं फरहा हुसैन

फरहा हुसैन राजस्थान के झुंझुनू की रहने वाली हैं। UPSC क्रैक करने से पहले उन्होंने कुछ समय तक लॉ की प्रैक्टिस भी की। उनके परिवार की जड़ें सिविल सर्विस से जुड़ी हैं। फराह हुसैन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जोधपुर के सोफिया स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया।
 

परिवार के सभी लोग ऑफिसर हैं

फरहा हुसैन के परिवार में तीन IAS ऑफिसर, एक IPS ऑफिसर और पांच RAS ऑफिसर हैं। उनके पिता अशफाक हुसैन राजस्थान में पहले डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर रह चुके हैं। वे पहले RAS ऑफिसर थे, बाद में IAS में प्रमोट हुए। फरहा के चाचा लियाकत खान IPS ऑफिसर थे और जाकिर खान IAS ऑफिसर हैं। उनके दो कज़िन RAS ऑफिसर हैं और परिवार के कई दूसरे सदस्य भी सिविल सर्विस और इंडियन आर्मी में ऊंचे पदों पर हैं। इसके अलावा, फरहा के पति कमर-उल-ज़मान चौधरी राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर हैं।

UPSC 237वीं रैंक की हासिल

फरहा हुसैन बचपन से वकील या सिविल सर्वेंट नहीं बनना चाहती थीं। डॉक्टर बनने के लिए MBBS करने और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में दिलचस्पी थी। लेकिन उनके परिवार ने उन्हें सिविल सर्विस में जाने के लिए मोटिवेट किया। फरहा ने 2016 में UPSC एग्जाम दिया और बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और लगन से, उन्होंने पहली बार में ही एग्जाम पास कर लिया और 237वीं रैंक हासिल की।