{"vars":{"id": "106882:4612"}}

तेज तूफानी बारिश के लिए हो जाओ तैयार, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट 

देश में चारों तरफ से मानसून छाया हुआ है। हर दिन तेज बारिश हो रहीं हैं। आज भी मौसम विभगा ने इन राज्यों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग का कहना हैं की सावन के महिनें में लगातार बारिश होने की संभावना हैं। 
 

India Weather Update : देश में चारों तरफ से मानसून छाया हुआ है। हर दिन तेज बारिश हो रहीं हैं। आज भी मौसम विभगा ने इन राज्यों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग का कहना हैं की सावन के महिनें में लगातार बारिश होने की संभावना हैं। 

भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अगले कुछ दिनों से जोरदार बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. 

आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि बीते 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके, बिहार, झारखंड और असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आगामी 96 घंटे में कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 12 से 17 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं 14 से 17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, 12 से 15 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12 जुलाई को दक्षिण हरियाणा, 12 और 15 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 12 से 16 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 11 जुलाई को उत्तर प्रदेश में बहुत भारी वर्षा की संभावना है. 

आईएमडी का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक 12 से 17 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 12 से 14 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़. 11 से 15 जुलाई के दौरान झारखंड, 13 से 16 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 14 जुलाई को गंगीय पश्चिम बंगाल, 11 से 16 जुलाई के दौरान ओडिशा, 11, 15 और 16 जुलाई को बिहार, 11 से 14 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है.