{"vars":{"id": "106882:4612"}}

जेवर एयरपोर्ट जाना होगा अब और भी आसान! इस एक्सप्रेसवे का 24 किलोमीटर बना हरियाणा का हिस्सा

 

Greenfield Expressway: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए एनएचएआई को सारी जमीन पर कब्जा मिल गया है। फरीदाबाद शहर को जेवर से जोड़ने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सेक्टर-65 के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से शुरू होता है। 31 किमी लंबे इस हिस्से में 7 किमी यूपी में और 24 किमी हरियाणा में होगा।

फरीदाबाद के 12 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की गई है। अब एनएचएआई ने अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। कब्जा लेने के बाद पूरी जमीन पर निशान लगाकर समतल कर दिया गया है। निर्माण सामग्री लाने वाले भारी वाहनों के लिए कच्ची सड़क भी तैयार की गई है। आपको गांवों के अंदर से आने वाली सड़कों से होकर नहीं जाना पड़ेगा। जिन लोगों के ट्यूबवेल व अन्य निर्माण इस जमीन पर आ रहे हैं, उन्होंने भी अपने निर्माण हटा लिए हैं।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तेजी आएगी
 

रास्ते में कुछ ईंट भट्टे हैं, जिनके भी जल्द ही शिफ्ट होने की बात कही जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तेजी देखने को मिलेगी। एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। बाधाएं दूर हो रही हैं और आने वाले दिनों में काम में तेजी आएगी।