अंबाला एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खुशखबरी, इस तारीख से उड़ान भरेगी जहाजे
Good News : हरियाणा के अंबाला में बने एयरपोर्ट को लेकर कुछ ही दिनों में बड़ी राहत मिलने वाली हैं। आपकों बता दे की उद्घाटन की तारीख ते हो चुकी हैं। एयरपोर्ट का उद्घाटन करने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरियाणा के दौरे पर आएंगे।
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला कैंट में बने एयरपोर्ट का उद्घाटन स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त के आसपास हो सकता है. उन्होंने बताया कि यह एयरपोर्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मदद से ही बन पाया है क्योंकि इसके लिए सेना की जमीन की जरुरत थी और वह जमीन उन्हीं की कोशिशों से मिल पाई है. इसलिए इस एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए उनसे ही आग्रह किया गया है.अनिल विज ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम की तारीख तय करने के लिए सीएम नायब सैनी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजा गया है, ताकि दोनों की सहमति से एक ही तारीख तय की जा सके.
दोनों ही नेताओं का कार्यक्रम में पहुंचना बहुत जरूरी है. तारीख तय होते ही एयरपोर्ट का उद्घाटन कर हवाई उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी.उन्होंने बताया कि अंबाला कैंट एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. यहां नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई हैं.
एयरपोर्ट अब उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.मंत्री विज ने बताया कि उन्हें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का पत्र मिल चुका है, जिसमें अंबाला से तीन एयरलाइंस को मंजूरी दी गई है. इसके अलावा, अन्य एयरलाइंस भी यहां से उड़ानें शुरू करने की स्वीकृति मांग रही है. शुरुआत में अंबाला से अयोध्या, लखनऊ और जम्मू- श्रीनगर के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की जाएगी.