{"vars":{"id": "106882:4612"}}

प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए सुखद खबर, अब नहीं मिलेगा रास्ते में जाम, देखें नया रूट 

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला के कारण वाराणसी और गाजीपुर में भारी जाम की स्थिति बन गई है। लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही और वाहनों की बढ़ी हुई संख्या ने इन क्षेत्रों में ट्रैफिक समस्या को और बढ़ा दिया है। इस जाम का असर सिर्फ वाराणसी और गाजीपुर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे बिहार, नेपाल और कोलकाता तक के यात्री भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन ने इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी है।
 

Breaking News : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला के कारण वाराणसी और गाजीपुर में भारी जाम की स्थिति बन गई है। लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही और वाहनों की बढ़ी हुई संख्या ने इन क्षेत्रों में ट्रैफिक समस्या को और बढ़ा दिया है। इस जाम का असर सिर्फ वाराणसी और गाजीपुर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे बिहार, नेपाल और कोलकाता तक के यात्री भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन ने इस समस्या को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी है।

महाकुंभ मेला के दौरान प्रयागराज से आने वाली श्रद्धालुओं की गाड़ियों ने वाराणसी और गाजीपुर में जाम की स्थिति को और बिगाड़ दिया है। वाराणसी में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिससे लोग पिछले कुछ दिनों से परेशान हैं। गाजीपुर में भी इस जाम का असर देखा जा रहा है क्योंकि नेपाल, बिहार और कोलकाता की गाड़ियां इस रास्ते से गुजर रही हैं।

जाम को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए वाराणसी प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। बिहार और बलिया से आने वाले बड़े वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और औड़िहार से जौनपुर की तरफ भेजा जा रहा है। इसके अलावा, जिले के पुलिस कप्तानों ने बॉर्डर इलाकों का निरीक्षण कर रूट डायवर्जन की व्यवस्था को सुनिश्चित किया है।

बिहार और बलिया से आने वाले भारी वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और औड़िहार से जौनपुर भेजा जा रहा है। सोमवार शाम तक स्थिति नियंत्रण में आई और गाड़ियों को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। एसपी गाजीपुर डॉ. ईरज राजा और एसपी बलिया डॉ. ओमवीर सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने के लिए पुलिस बल के साथ सीमा पर पहुंचकर रूट डायवर्जन का जायजा लिया।