Haryana Milk Update: हरियाणा में अब 100 रुपए लीटर दाम से कम बेचने पर होगा 5100 का जुर्माना, डेयरी संचालकों ने बढ़ाई कीमत
khelorajasthan, Haryana Milk Update: महंगाई के कारण पशुपालक और डेयरी संचालक दूध के रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। जुलाना में डेयरी संचालकों ने भैंस के दूध का दाम 100 रुपये और घी का दाम 1,500 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। कुछ गांवों में पशुपालक भी भैंस के दूध का दाम 100 रुपये प्रति लीटर और गाय के दूध का दाम 80 रुपये प्रति लीटर करने की मांग कर रहे हैं।
रविवार को जुलाना की अग्रवाल धर्मशाला में प्रधान मनोज की अध्यक्षता में डेयरी संचालकों की मीटिंग हुई। मीटिंग में बढ़ती महंगाई और डेयरी बिजनेस में बढ़ती लागत पर चर्चा हुई। डेयरी संचालकों ने एकमत होकर दूध और घी के नए दाम तय करने का फैसला किया।
प्रधान मनोज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पशुओं के चारे और दूसरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भैंसों को खिलाए जाने वाले खल का कट्टा पहले करीब 1,800 रुपये का था। अब दाम करीब 3,000 रुपये प्रति कट्टा हो गए हैं। सरसों के तेल समेत दूसरे पशु चारे के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती लागत के कारण डेयरी संचालकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। विचार-विमर्श के बाद डेयरी संचालकों ने भैंस के दूध की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर और गांव के दूध की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर तय करने का फैसला किया।
भैंस के घी की कीमत 1,500 रुपये प्रति लीटर और गाय के घी की कीमत 2,500 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई। अगर कोई डेयरी संचालक इससे कम कीमत पर दूध या घी बेचता पाया गया तो उस पर 21 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस मौके पर संजय, कुलजीत, अनिल, मनोज, कुलदीप मौजूद थे।