Haryana Weather Today: हरियाणा के ये जिले बारिश से नहाएंगे आज! देखें आपके यहाँ कैसा रहेगा वेदर
Haryana Weather Today: हरियाणा में आज यानी सोमवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत, चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, और करनाल जिलों में हल्की वर्षा से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।
हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा मंगलवार को राज्य में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि आज चंडीगढ़, पंचकूला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल जिलों में भी बारिश हो सकती है।
बारिश के दौरान चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र जिलों में गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है। इसलिए तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि 5 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद आप तारीख की स्थिति में परिवर्तन देख सकते हैं।