{"vars":{"id": "106882:4612"}}

हरियाणा के इन जिलों में 20 मिनट बाद होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो चुका हैं। आपकों बता दे की हरियाणा में पिछले 2 दिन से बारिश देखने को नहीं मिली हैं इसके चलते आज मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए 10 जिलों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। 
 

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो चुका हैं। आपकों बता दे की हरियाणा में पिछले 2 दिन से बारिश देखने को नहीं मिली हैं इसके चलते आज मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए 10 जिलों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। 

हरियाणा के इन 10 जिलों में हिसार,सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल शामिल है।इसके अलावा फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार है। वहीं, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। 

आज के बाद अगले 2 दिन मौसम साफ रहने की संभावना हैं।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा बीकानेर, ग्वालियर, प्रय़ागराज, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। 

इससे बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली हवाएं मानसूनी हवाएं राज्य की ओर लगातार आ रही है।इससे राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से हरियाणा राज्य में मानसून 18 जुलाई तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।