{"vars":{"id": "106882:4612"}}

मकर संक्रांति के अवसर पर घर ले आए Hyundai Creta, नए फीचर्स के साथ सबको देगी मात 

 

2024 Hyundai Creta facelift: 2024 Hyundai Creta Facelift (2024 Hyundai Creta Facelift) की चर्चा पिछले कुछ दिनों से बाजार में है। कंपनी ने इस एसयूवी की टेस्टिंग के दौरान की कुछ फुटेज ऑनलाइन लीक कर दी है। इसे देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं. आपको बता दें, 16 जनवरी को आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने नई एसयूवी से पर्दा उठा दिया है।

कंपनी ने फरवरी में Hyundai Creta का सेकेंड जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया था उसके बाद यह पहली बार है. जब कंपनी इसमें कई बड़े अपडेट करने जा रही है। कंपनी की ओर से सबसे पहले इसके आधिकारिक स्केच का एक सेट जारी किया गया। लेकिन अब कंपनी की ओर से इसके आखिरी प्रोडक्शन मॉडल के डिजाइन का खुलासा कर दिया गया है।

2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट (2024 Hyundai Creta Facelift) में नई पैरामीट्रिक ग्रिल लगाई गई है। जिसके साथ आपको ब्लैक क्रोम मिलता है। यह एलईडी होरिजन पोजिशनिंग लैंप से सुसज्जित है। वहीं कंपनी ने इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए हैं। इसके पिछले हिस्से पर एक कनेक्टेड एलईडी लाइट बार है। आपको बता दें कि कंपनी ने एच-आकार के एलईडी तत्वों के साथ टेल लैंप को फिर से डिजाइन किया है।

कंपनी 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट में छह मोनो-टोन और एक डुअल-टोन रंग विकल्प पेश करेगी। जिसमें नया रोबस्ट एमराल्ड पर्ल कलर, फ़ायरी रेड, रेंजर खाकी, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ एटलस व्हाइट कलर शामिल हैं।

2024 Hyundai Creta Facelift के इंजन

यह एसयूवी तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है। जिसमें 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल और 1.5-लीटर कप्पा टर्बो GDi पेट्रोल इंजन शामिल हैं। इसमें मिलने वाला 1.5L NA पेट्रोल यूनिट 114 bhp की पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। बेहतर ट्रांसमिशन के लिए इसमें छह-स्पीड मैनुअल, छह-स्पीड ऑटोमैटिक, सीवीटी ऑटोमैटिक, सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक और छह-स्पीड क्लचलेस मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।