इस तारीख को खरीफ की फसलों का बीमा, सीएम सैनी ने दिया बयान
Kisan News : हरियाणा के किसानों के लिए बेहद जरूरी खबर हैं। दरसल केंद्र सरकार ने 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना से हरियाणा के किसानों को बहुत फायदा मिलता हैं। इस कड़ी में सीएम सैनी ने बड़ा बयान दिया हैं उन्होंने कहा हैं की खरीफ फसलों का बीमा 24 जुलाई तक करवा सकते हैं।
हरियाणा में इस योजना से प्रीमियम जमा कराकर नुकसान का मुआवजा उठा सकते हैं.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरकार द्वारा कपास, धान, मक्का, बाजरा, मूंग आदि फसलों का बीमा किया जाता है.
योजना के तहत, कपास का 2070 रुपये प्रति एकड़, धान का 809 रुपये प्रति एकड़, मूंग का 363 रुपये प्रति एकड़ और मक्का का 435 रुपये प्रति एकड़ प्रीमियम का भुगतान करना होगा.किसानों को फसल में बरसात से होने वाले जलभराव को छोड़ कर प्राकृतिक बिजली गिरने व सूखा पड़ने पर घटना के 72 घंटे के अंदर जिला सांख्यिकी अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक कार्यालय को पोर्टल पर अपलोड़ करके सूचना देनी होगी.किसान अपनी फसलों का 24 जुलाई तक बैंक या CSC सेंटर पर प्रीमियम जमा करके प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं.
जो किसान फसली ऋण लेते हैं, उनके खाते से प्रीमियम की सीधा किस्त कट जाएगी. जो किसान बिना बैंक के सीधा बीमा कराना चाहते हैं, वह सीएससी सेंटर पर जाकर प्रीमियम जमा करा सकते हैं- डॉ. अनिल सहारावत, जिला उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फरीदाबाद