{"vars":{"id": "106882:4612"}}

यूपी में तेज बारिश के साथ गिरेगी बिजली, मौसम विभाग ने इन जिलों पर किया अलर्ट जारी

देश में मानसून अब फिर से सक्रिय हो गया है. पिछले कुछ दिनों से नागरिक भीषण गर्मी से परेशान हो चुके थे लेकिन अब एकबार फिर से मानसून ने करवट लेने शुरू कर दी है।
 

UP Weather Update : देश में मानसून अब फिर से सक्रिय हो गया है. पिछले कुछ दिनों से नागरिक भीषण गर्मी से परेशान हो चुके थे लेकिन अब एकबार फिर से मानसून ने करवट लेने शुरू कर दी है।

आपको बता दे की आज मौसम विभाग ने किया जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली एवं आसपास के इलाकों में भी अधिक वर्षा के आसार हैं।कुछ दिन से रूठे मेघ ताजनगरी में 24 जुलाई से फिर मेहरबान हो सकते हैं। 

बंगाल की खाड़ी में निम्न अवदाब क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। यह धीरे-धीरे आगरा की ओर बढ़ेगा, जिससे यहां वर्षा हाे सकती है।  शहर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। धूप निकली जरूर, लेकिन बादलों की वजह से उमस अधिक रही। उमस से शहरवासी बेहाल नजर आए।अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में वज्रपात की आशंका है।