{"vars":{"id": "106882:4612"}}

रामनगर में फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुक्सान 

हरियाणा के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है। एक फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दूसरी फैक्ट्री में आग बुझाने का काम अभी जारी है। घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
 

Haryana News : हरियाणा के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है। एक फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दूसरी फैक्ट्री में आग बुझाने का काम अभी जारी है। घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

सुबह करीब 6:40 बजे, रामनगर रोड पर स्थित ड्रम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग एक मजदूर द्वारा कूड़े में आग लगाने से शुरू हुई, जो देखते ही देखते पास की केमिकल और प्लास्टिक फैक्ट्री में फैल गई। इस आग ने तेजी से फैलकर दोनों फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

फैक्ट्री मालिकों ने आरोप लगाया कि आग लगने के बाद उन्होंने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र और गन्नौर समेत कई जगहों पर फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन किसी ने समय पर जवाब नहीं दिया। इसके बाद फैक्ट्री कर्मचारियों को मोटरसाइकिल पर फायर ब्रिगेड सेंटरों तक जाना पड़ा। फैक्ट्री मालिकों का कहना है कि यदि दमकल विभाग समय पर हरकत में आता, तो आग पर काबू पाया जा सकता था और बड़ा नुकसान टाला जा सकता था।

घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों ही मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। इसके अलावा, बड़ी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री मालिकों के अनुसार, इस आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।