{"vars":{"id": "106882:4612"}}

New Expressway: इस राज्य के वाहन चालकों की हुई चांदी, मिल गई एक साथ 4 नए एक्सप्रेसवे की सौगात

उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क परिवहन में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चार नई राजमार्ग परियोजनाओं की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और औद्योगिक विकास को गति देना है। 
 

New Exspresway : उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क परिवहन में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चार नई राजमार्ग परियोजनाओं की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और औद्योगिक विकास को गति देना है। 

कूल इतना हैं परियोजना का बजट 

कुल ₹1050 करोड़ की लागत से बनने वाली ये परियोजनाएं उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय लिखने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने के लिए गंगा हाईवे को मेरठ से हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा। धार्मिक और पर्यटन महत्व के इस मार्ग के विस्तार के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे खासकर धार्मिक तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह एक ग्रीन फील्ड हाईवे होगा, जिसकी अनुमानित लागत 900 करोड़ रुपये है। इस हाईवे के निर्माण से न सिर्फ इन जिलों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में औद्योगिक विकास की नींव रखेगी।

मध्य प्रदेश को मिली इतने करोड़ की मंजूरी 

मध्य प्रदेश के रीवा और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को जोड़ने वाले प्रस्तावित बुंदेलखंड-रीवा हाईवे को 50 करोड़ रुपये की शुरुआती मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना क्षेत्रीय व्यापार, परिवहन और निवेश को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

विंध्य से प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए सोनभद्र तक हाईवे बनाने का प्रस्ताव है। परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि भी निर्धारित की गई है। इससे न केवल इन जिलों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।