{"vars":{"id": "106882:4612"}}

हरियाणा में जाति प्रमाण मे बदलेगे नए नियम, CM सैनी का बड़ा ऐलान 

 

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को बावल मंडी में हुए समरसता और प्रतिभा सम्मान समारोह में एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में जाति प्रमाण-पत्र में 'चमार' की जगह 'मेघवाल' शब्द इस्तेमाल करने के लिए केंद्र सरकार को अपनी सिफारिश भेजेंगे। मेघवाल कमेटी ने CM के सामने 10 मांगें रखी थीं। इनमें जाति प्रमाण-पत्र में 'चमार' की जगह 'मेघवाल' शब्द इस्तेमाल करने की मांग भी शामिल थी।

CM ने फोटो खिंचवाई

मीटिंग के दौरान बावल MLA डॉ. कृष्ण कुमार, रेवाड़ी MLA लक्ष्मण सिंह यादव और कोसली MLA अनिल यादव मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग फील्ड में अच्छा काम करने वाले 411 टैलेंट को सम्मानित किया। इस दौरान वे स्टेज से नीचे उतरे और टैलेंट के साथ फोटो खिंचवाई। इस बीच, प्रोग्राम से पहले सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी को हिरासत में ले लिया।

वे काले कपड़े पहनकर ऑफिस से बाहर निकले। इसके अलावा, NSUI के रवि मसीत और शहरी जिला अध्यक्ष प्रणीत चौधरी को भी सुबह हाउस अरेस्ट कर लिया गया। गुरुग्राम में सुरक्षा घटना को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।