2025 के तीसरे महीने की पहली सुबह ये जिले बारिश से नहाएंगे! मौसम विभाग ने जारी किया झमाझम वर्षा का अलर्ट
Haryana Weather Update Today: हरियाणा में मार्च की पहली सुबह मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। बारिश के कारण हरियाणा में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई तथा कृषि पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की गई।
कहा जा रहा है कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अभी गेहूं की फसल में बालियां निकल रही हैं, जिससे उन्हें फायदा होगा। यदि मौसम और तापमान ऐसा ही रहा तो इस बार गेहूं की फसल काफी बेहतर होगी।
बारिश के कारण हरियाणा में अधिकतम तापमान -7.8 डिग्री तक गिर गया, जो सामान्य से -3.6 डिग्री कम था। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र और रोहतक में तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का क्रम एक मार्च तक जारी रहेगा। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई न करने की सलाह दी है।