उड़ान भरने के 16 मिनट बाद वापस लौटा विमान, ये थी बड़ी समस्या
Breaking News : भारत के हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होने के 16 मिनट बाद ही रनवे पर वापस लौट गया। दरसल आपकों बता दे की इस विमान ने शनिवार सुबह 6:40 पर हैदरबाद से टेकऑफ किया था। इस फ्लाइट संख्या ।X110 को सुबह 11:45 पर फुकेट पहुंचना था।
इस कड़ी में उड़ान कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के चलते यह हैदराबाद एयरपोर्ट वापस लौट आई।इस फ्लाइट ने अपने निर्घारित समय से 20 मिनट देरी से उड़ान भरी थी। फ्लाइटरडार 24 के आंकड़ों के अनुसार, इस विमान ने उड़ान भरी लेकिन यह बहुत दूरी तक नहीं जा पाई और इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद पायलट ने इसे दुबारा हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतार दिया।
हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक एयरपोर्ट अधिकारी या एयरलाइन का कोई बयान सामने नहीं आया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया, विमान में सवार यात्रियों के लिए तुरंत दूसरे विमान की व्यवस्था कर दी गई थी और इस बीच के समय में उन्हें खाना भी उपलब्ध कराया गया।