{"vars":{"id": "106882:4612"}}

हरियाणा में अब गरीबों के घर होंगे रोशन, महिलाओं को मिलेगा इन सेवाओं का लाभ

 
 

Haryana News: हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार जीत से उत्साहित सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब शहरी क्षेत्रों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 21 वादे किए हैं। सीएम नायब सैनी ने कहा कि ये वादे नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता को दिए गए वचन हैं, जिन्हें हर कीमत पर पूरा किया जाएगा। इनमें गरीबों के घरों में सौर ऊर्जा से रोशनी, महिलाओं को गृहकर में 25% छूट, रेहड़ी-पटरी वालों को वित्तीय सहायता, बेहतर स्वच्छता आदि शामिल हैं।

हरियाणा के ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी! जल्द इन रूटों पर दौड़ेगी नई ट्रेन, जानें डिटेल

स्थानीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संकल्प पत्र पर अपने विचार व्यक्त किए।

सफलता का बड़ा कारण यह है कि शहरों का 10 वर्षों में विकास हुआ है और वे मुद्दे भी वही हैं जिन पर वे चुनाव में गए थे। सीवरेज प्रणाली को मजबूत किया गया, पेयजल आपूर्ति में सुधार किया गया, सिटी बस सेवाएं शुरू की गईं। 10 वर्षों में 2147 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया।

आप फंड की समस्या से कैसे निपटेंगे?

शहरी क्षेत्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। वर्ष 2024-25 में नगर पालिकाओं के विकास कार्यों के लिए 5,796 करोड़ रुपये का प्रावधान। निगमों को नगर निगम निधि से 10 करोड़ रुपये तथा नगर पालिकाओं को 2.5 करोड़ रुपये तक के विकास अधिकार दिए गए हैं। संपत्ति के पंजीकरण पर स्टाम्प शुल्क राजस्व का 2% भुगतान किया जाता है।

हरियाणा के इन जिलों में 16 मार्च के बाद तेज हवाएं और तूफान की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

शहरों में सड़कों की स्थिति कब सुधरेगी?

शहरी क्षेत्रों में सड़कों का सुधार कार्य जारी है, जहां जरूरत होगी वहां काम किया जाएगा। शहरों में ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाने के लिए नए बाईपास बनाए जा रहे हैं।

शहरों में विकास की प्राथमिकताएं क्या होंगी?

ट्रिपल इंजन सरकार ट्रिपल गति से विकास करेगी। उन्होंने कूड़ा निस्तारण, हर बूथ पर सेवा केंद्र खोलने, सीवरेज व पानी का मुफ्त कनेक्शन, टोल टैक्स व शुल्क तय करने का अधिकार समेत 21 वादे किए थे, जिन्हें पूरा किया जाएगा।