{"vars":{"id": "106882:4612"}}

 राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में फिरसे हुई गरमा गर्मी,  डीईओ के बेटे ने 10 लाख में खरीदा था पेपर, हुआ खुलासा 

राजस्थान की प्रतिष्ठित SI भर्ती परीक्षा-2021 एक बार फिर सुर्खियों में है। पेपर लीक मामले में एसओजी (SOG) की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। उदयपुर जिले के सायरा से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बुद्धिसागर उपाध्याय और उनके बेटे आदित्य उपाध्याय को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है।
 

SI Paper Leak : राजस्थान की प्रतिष्ठित SI भर्ती परीक्षा-2021 एक बार फिर सुर्खियों में है। पेपर लीक मामले में एसओजी (SOG) की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। उदयपुर जिले के सायरा से जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बुद्धिसागर उपाध्याय और उनके बेटे आदित्य उपाध्याय को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है।

10 लाख में खरीदा था पेपर 

एटीएस-एसओजी के एडीजी वीके ने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार शिक्षक कुंदन कुमार पंड्या से पूछताछ में पता चला कि उसने परीक्षा से पहले आदित्य को पेपर पढ़ाया था। सौदा 10 लाख रुपए में हुआ था। परिणाम घोषित होने के बाद पिता-पुत्र से लिए थे 5 लाख रुपए एसओजी की पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुंदन कुमार ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 परीक्षा से पहले 5 लाख रुपए और परिणाम घोषित होने के बाद पिता-पुत्र से 5 लाख रुपए लिए थे। टीएडी विभाग में वित्तीय अनियमितता के मामले में बुद्धिसागर के खिलाफ विभागीय जांच पहले ही हो चुकी है। 

पूछताछ में यह भी पता चला कि आदित्य को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 19वीं रैंक मिली थी, लेकिन उसने बीच में ही ट्रेनिंग छोड़ दी। माना जा रहा है कि पेपर लीक की जांच सामने आने के बाद उसने यह कदम उठाया। एसओजी की टीम उदयपुर में मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।