{"vars":{"id": "106882:4612"}}

हरियाणा वालों जोरदार बारिश के लिए तैयार हो जाओ, मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज बारिश का किया अलर्ट 

हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो चुका हैं। आज भी सुबह के समय सिरसा जिलें के कई गांवों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने बताया हैं की शाम के समय भी सिरसा, हिसार, फतेहबाद, रेवाड़ी व रोहतक जैसे जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। 
 

Haryana Weather Update : हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो चुका हैं। आज भी सुबह के समय सिरसा जिलें के कई गांवों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने बताया हैं की शाम के समय भी सिरसा, हिसार, फतेहबाद, रेवाड़ी व रोहतक जैसे जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। 

हरियाणा मौसम विभाग ने 5 जिलों में तेज बारिश ओर बाकी 11 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विबाग चंडीगढ़ की ओर से रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग का कहना है कि दूसरे जिलों में भी आज हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि बीते दिन मंगलवार को 8 जिलों में भारी बारिश होने के कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सीजन में प्रदेश में अब तक औसतन बारिश 111.1 MM दर्ज की गई है। 

जबकि मौसम विभाग का कहना है कि आमतौर पर 83.9 MM बारिश होनी चाहिए थी। IMD के मुताबिक प्रदेश में 32 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। हरियाणा में आज बारिश की वजह से सड़कें पानी से लबालब रहीं हैं। जलभराव की वजह से यातायात भी काफी प्रभावित रहा। ट्रैफिक जाम की वजह से चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राह चलते लोगों को भी कीचड़ और गड्ढों में भरे पानी की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं आज सुबह भारी बारिश की वजह से चरखी दादरी में मकान की छत तक गिर गई।