इन 8000 हजार परिवारों की हुई मौज, अब मिलेगा फ्री में गैस सिलेंडर
Good News : राज्य सरकार ने जनता के भले के लिए समय-समय पर नई योजना चलाती रहती हैं। इस बीच राज्य सरकार ने दीपावली तक शहर के 8 हजार घरों में गैस पहुंचाने का लक्ष्य है। इस योजना से नागरिकों को गैस सिलेंडर से राहत मिल जाएगी। आइए हम आपको इस योजना की पूरी जाना देते हैं।
आपकों बता दे की घर-घर गैस उपलब्ध कराने की योजना अब गति पकड़ सकती है। ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के कैबिनेट के फैसले के बाद लेक सिटी (उदयपुर) में घर-घर गैस पहुंचने की उम्मीद जल्द पूरी होने की आस है।वर्तमान में डबोक के धूणीमाता और बजाज नगर में महज 170 घरों में पीएनजी नसीब हो रही है। चित्तौड़गढ़ से उदयपुर तक स्टील पाइप लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। अगले दस दिन में प्रतापनगर सुखेर में पाइप लाइन का काम लगभग पूरा हो सकता है।
इसके बाद शहर में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। दीपावली तक शहर के 8 हजार घरों में गैस पहुंचाने का लक्ष्य है।शहर के शोभागपुरा, मीरानगर, नवरतन, चित्रकूट नगर, बड़गांव, बेदला, सुखेर, भुवाणा समेत इस इलाके में गैस लाइन पहले बिछेगी। दीपावली तक यहां पाइन बिछाकर घरों में गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। कंपनी ने पाइप लाइन बिछाने के लिए नगर निगम से अनुमति मांगी है। अनुमति जल्द मिली तो पाइप लाइन समय पर बिछ जाएगी।