{"vars":{"id": "106882:4612"}}

इन कर्मचारियों की हो गई मौज, सीएम सैनी ने दिया बड़ा तोहफा 

हरियाणा सरकार के सीएम नायाब सिंह सैनी ने इन कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी हैं। दरसल हरियाणा सरकार अगस्त के महीने में यूनिफाइड पेंशन नई स्कीम लागू करने वाली हैं। 
 

Good News : हरियाणा सरकार के सीएम नायाब सिंह सैनी ने इन कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी हैं। दरसल हरियाणा सरकार अगस्त के महीने में यूनिफाइड पेंशन नई स्कीम लागू करने वाली हैं। 

हरियाणा में इन नई योजना के द्वारा सरकारी विभागों के कर्मचारी 1 अगस्त 2025 से यूपीएस का विकल्प चुन सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, फिलहाल यह योजना केवल सरकारी विभागों के कर्मचारियों पर लागू होगी। बोर्ड-निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों और विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को यूपीएस के लिए अभी इंतजार करना होगा। यूनिफाइड पेंशन स्कीम एक जनवरी 2006 के बाद से कार्यरत सभी नियमित कर्मचारियों को एकीकृत पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। 

इन कर्मचारियों की संख्या दो लाख से ऊपर है। यूपीएस के तहत 25 साल की सेवा पूरी करने पर अंतिम 12 माह के औसत मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन राशि के रूप में मिलेगा। हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) अनिवार्य नहीं की गई है।उन्हें नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत मिलने वाली पेंशन प्रक्रिया को भी अपनाने का विकल्प दिया गया है। यह कर्मचारियों पर निर्भर रहेगा कि वे यूपीएस के तहत पेंशन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं अथवा एनपीएस को अपनाना चाह रहे हैं। 

यूपीएस एक परिभाषित लाभ योजना है, जहां सेवानिवृत्ति पर एक निश्चित पेंशन राशि की गारंटी दी जाती है, जबकि एनपीएस एक परिभाषित अंशदान योजना है, जहां पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल के फैसले के बाद बताया कि एकीकृत पेंशन योजना के अंतर्गत कम से कम 10 हजार रुपए प्रति माह पे-आउट तथा 30 प्रतिशत फैमिली पे-आउट के रूप में दिया जाएगा।