{"vars":{"id": "106882:4612"}}

इन परिवारों को मिलेगी मुफ्त में बिजली, ऐसे करना होगा आवेदन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंत्योदय परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से वे सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना गरीब परिवारों को सोलर कनेक्शन के माध्यम से मुफ्त बिजली प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब तक 17,609 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 611 आवेदकों को कनेक्शन भी मिल चुका है।
 

PM Surya Ghar Free Electricity Scheme : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंत्योदय परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से वे सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना गरीब परिवारों को सोलर कनेक्शन के माध्यम से मुफ्त बिजली प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब तक 17,609 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 611 आवेदकों को कनेक्शन भी मिल चुका है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य गरीब और अंत्योदय परिवारों को हरित और स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करना है। इसके अंतर्गत, उपभोक्ताओं को 2 किलोवाट तक के सोलर कनेक्शन के लिए सब्सिडी दी जाती है। इस योजना में विशेष रूप से उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक हो।

योजना का लाभ और पात्रता

जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक हो। जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो। साथ ही, इन परिवारों के घर का स्वीकृत लोड केवल 2 किलोवाट तक का होना चाहिए और इनकी बिजली खपत सालभर में 2400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

आवेदन कैसे करें?

पोर्टल का नाम: pmsuryaghar.gov.in
उपभोक्ता को पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसमें फैमिली आईडी की आवश्यकता होगी।

PM सूर्य घर योजना के लाभ

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग सौर ऊर्जा का उपयोग करके अपनी बिजली की जरूरतें पूरी कर सकते हैं।
सोलर पैनल के माध्यम से बिजली की खपत पर होने वाली लागत में भारी कमी आएगी, जिससे उपभोक्ताओं की मासिक खर्ची में बचत होगी।
हरियाणा सरकार और भारत सरकार द्वारा दी गई सब्सिडी के कारण सोलर कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को न्यूनतम खर्च करना पड़ेगा।

योजना की प्रगति

इस योजना के तहत अब तक 17,609 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और 611 आवेदकों को कनेक्शन भी दिया जा चुका है। योजना का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक गरीब परिवारों को सोलर कनेक्शन के माध्यम से मुफ्त बिजली की सुविधा प्रदान की जाए।