हरियाणा के इन स्कूलों में कल रहेगा अवकाश, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट
Haryana News : हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए जरूरी खबर हैं। आपकों बता दे की 30- 31 जुलाई को हरियाणा की नायाब सिंह सैनी सरकार द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन करवाया जायेगा. यह परीक्षा हरियाणा के कही शहरों के स्कूलों में होने वाली हैं।
बता दे की अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बोर्ड द्वारा जारी किए गए सभी दिशा- निर्देशों का पालन करें और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास करें.परीक्षा में प्रदेश भर में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे. Level- 3 (PGT) की परीक्षा 30 जुलाई (बुधवार) को शाम 3 से 5.30 बजे तक संचालित होगी. Level- 2 (TGT) की परीक्षा 31 जुलाई (वीरवार) को सुबह 10 से 12.30 बजे तक संचालित होगी.
इसी दिन यानि 31 जुलाई (वीरवार) को शाम 3 से 5.30 बजे तक Level- 1 (पी.आर.टी.) की परीक्षा संचालित होगी.हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है,
जिसमें बताया गया है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा दिनांक 30.07.2025 (सांयकालीन सत्र) व 31.07.2025 (प्रातःकालीन व सांयकालीन सत्र) को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा- 2024 का संचालन करवाया जाना है.अतः विभाग द्वारा राज्य के विद्यालयों (सूची संलग्न) जिनमें दिनांक 30.07.2025 को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का केंद्र बनाया गया है दिनांक 30.07.2025 को अवकाश घोषित किया गया है. आपसे आग्रह किया जाता है कि उक्त परीक्षा की संवेदनशीलता व सफल संचालन के दृष्टिगत सम्बन्धित विद्यालयों में उपरोक्तानुसार अनुपालना सुनिश्चित करें.