दिल्ली में इस नई रोड से मिलेगी जाम से मुक्ति, यहाँ बनेगी 82 किलोमीटर लंबी नई सड़क
Delhi New Road : दिल्ली की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया हैं। दरसल अभी नए बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से पर ट्रैफिक शुरू हो चुका हैं, दिल्ली सरकार का कहना हैं की भविष्य में यहाँ ट्रैफिक लोड बढ़ना तय है।
इस कड़ी में दिल्ली सरकार ने यहाँ नई 82 किलोमीटर लंबी सड़क की मंजूरी दी हैं। दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 से ट्रैफिक शुरू होने के बाद जिन्हें नोएडा, गाजियाबाद, अक्षरधाम, सराय काले खां बस अड्डा, आश्रम या फरीदाबाद की ओर जाना है, उन्हें दिल्ली की अंदरुनी सड़कों का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा।ऐसे में इन सड़कों पर भविष्य में ट्रैफिक भार बढ़ सकता है। यूईआर-2 से जिन्हें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (NH 709B) पर आना है, उन्हें भी दिल्ली के अंदरुनी हिस्से में बनी सड़कों का ही इस्तेमाल करना होगा।
इसलिए सरकार का यह प्लान है कि यूईआर-2 से जो ट्रैफिक नोएडा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, सराय काले खां, अक्षरधाम, मयूर विहार फेज-2 की ओर जाएगा, उसके लिए नई सड़क बनाई जाए।इस संबंध में दिल्ली सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बीच मीटिंग भी हो चुकी है। मीटिंग के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने दिल्ली की अंदरुनी सड़कों को जाम फ्री बनाने का प्लान डिटेल में बताया। नई बनाई जाने वाली सड़क को दो स्ट्रेच में बांटा गया है। पहला स्ट्रेच 17 किमी और दूसरा स्ट्रेच 65 किमी लंबा होगा।
17 किमी लंबा स्ट्रेच अलीपुर के पास से शुरू होगा और हिरंकी, तेहरी दौलतपुर गांव, ट्रॉनिका सिटी होते हुए मंडौला के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट करेगा। 65 किमी का दूसरा स्ट्रेच उत्तर प्रदेश के मंडौला से शुरू होगा और लोनी, इंदिरापुरम, सेक्टर- 62, होते हुए नोएडा तक आएगा। 82 किमी लंबी सड़क के निर्माण पर करीब 11000 करोड़ रुपये खर्च का एस्टीमेट तैयार किया गया है।