{"vars":{"id": "106882:4612"}}

हरियाणा में इस बार 15 मार्च से शुरू होगी सरसों की खरीद, जानें MSP मूल्य समेत पूरी प्रोसेस 

 

Haryana News: सरसों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा में सरसों की खरीद 13 दिन पहले शुरू होगी। यह निर्णय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रबी सीजन-2025 की समीक्षा बैठक में लिया गया।

हरियाणा में अधिक तापमान के कारण सरसों की फसल जल्दी पकने लगी है। हरियाणा सरकार ने सरसों की खरीद 28 मार्च की बजाय 15 मार्च से करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा के इन 26 गांवों की हुई मौज, बीच से होकर गजरेगा नया हाईवे, किसानों को जमीनो के मिलेंगे अच्छे दाम

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से मुलाकात की और 28 फरवरी से हरियाणा में सरसों की खरीद फिर से शुरू करने की मांग की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद 15 मार्च से सरसों की खरीद शुरू करने का निर्णय लिया गया।

RBI ने सिविल स्कोर को लेकर जारी किए 5 नए नियम, अब आमजन को मिलेगा ये लाभ, जानें

हरियाणा में 108 मंडियों में होगी सरसों की खरीद सरकार प्रदेश की 108 मंडियों में सरसों की खरीद करेगी। सरकार इसे 5,950 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। साथ ही, एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित होने से किसानों को बाजार में किसी भी तरह के भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।