{"vars":{"id": "106882:4612"}}

आज देश के इन राज्यों में तेज तूफ़ानी बारिश, यहाँ जानें आपके शहर का मौसम 

भारत देश में मानसून चारों तरफ से सक्रिय हो चुका हैं। मौसम विभाग ने भी चेतवानी दी है की जुलाई के महीने में लगातार बारिश होने वाली हैं। आपकों बता दे की कल भी कई राज्यों में तेज बारिश हुई हैं। अगर आप भी अपने शहर का मौसम देखना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। 
 

India Weather : भारत देश में मानसून चारों तरफ से सक्रिय हो चुका हैं। मौसम विभाग ने भी चेतवानी दी है की जुलाई के महीने में लगातार बारिश होने वाली हैं। आपकों बता दे की कल भी कई राज्यों में तेज बारिश हुई हैं। अगर आप भी अपने शहर का मौसम देखना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। 

आपकों बता दे की देश में लगातार तेज बारिश हो रहीं हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 15 से 19 जुलाई तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। धूप गर्मी का अहसास करवाएगी। बारिश हल्की रहेगी। अधिकतम तापमान 32 से 36 और न्यूनतम 22 से 27 डिग्री तक रह सकता है।उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। रविवार को भी सीतापुर, अलीगढ़, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में मेघा जमकर बरसे हैं। 

हालांकि बाकी जिलों में उमस का प्रकोप देखने को मिला है। फिलहाल प्रदेश में 19 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवधि में कई जगहों पर भारी बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं।आज पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश हो सकती है। हालांकि, इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर जिले में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है। 

इसके साथ ही संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई जिले में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।

दिल्ली            33 °C    26°C
मुंबई              30°C    25°C
कोलकाता       35°C    28°C
चेन्नई              38°C    26°C
पटना             35°C    29°C
रांची               28°C    22°C
अहमदाबाद     30°C    26°C
हैदराबाद         32°C    24°C
अमृतसर          34°C    29°C
नैनीताल           26°C    20°C
जयपुर             27°C    24°C
भोपाल             28°C    23°C
रायपुर             34°C    26°C