यूपी के आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम भिवाग ने जारी किया अलर्ट
UP Weather Update : चढ़ते फागुन के साथ उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शुक्रवार को पूरे दिन की धूप की उम्मीद के बावजूद, आसमान में बादल छाए रहे और कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी।
यूपी में मौसम परिवर्तन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। 1 मार्च से पारा मामूली गिरावट के बाद फिर से बढ़ेगा। वहीं 2 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मैदानी इलाकों पर असर डाल सकता है, जिसके चलते पश्चिमी यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। आने वाले दो दिन में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना। 1 मार्च को तापमान में मामूली गिरावट के बाद फिर से गर्मी का अहसास होगा।
कानपुर में सीजन की सबसे गर्म रात
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए हुए हैं। इसका असर रात के तापमान पर भी पड़ा है, और कानपुर में सीजन की सबसे गर्म रात रही। यहां का तापमान 16.4°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.0 डिग्री ज्यादा था। इसके साथ ही दिन का तापमान भी सामान्य से अधिक 30.2°C रहा।