झज्जर जिले में सड़कों का जोरदार विकास, 15 करोड़ की सड़क से सुहाना होगा सफर
Haryana New Road : हरियाणा में सड़क परिवहन के विकास के लिए नायब सैनी सरकार ने बड़ा कदम उठाया हैं। इस कड़ी में सीएम सैनी ने झज्जर जिले में सफर सुहाना बनाने के लिए बड़ी खुशखबरी दी हैं। दरसल सीएम सैनी ने झज्जर जिले की मातनहेल- साल्हावास- कोसली सड़क कै लिए 15 करोड़ की राशि की मंजूरी दी हैं।
हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा हैं की सितंबर महीने से इस सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. फाइनेंशियल बिड यानि वित्तीय रेट व टेंडर प्रक्रिया के दस्तावेज की जांच प्रक्रिया चली हुई है और उसके बाद काम अलॉट होगा.
इस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को 9 महीने में पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है. पिछले 1 दशक से इस सड़क मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को लेकर कई गांवों के लोग परेशानी झेल रहे थे. यहां सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं. 18 किलोमीटर लंबे इस क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण के नवनिर्माण का मुद्दा कई बार विधानसभा में झज्जर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायिका गीता भुक्कल भी उठा चुकी थी.
इस सड़क मार्ग के नवनिर्माण से करीब 1 दर्जन गांवों की आबादी को राहत पहुंचेगी. इन गांवों के लोगों का सफर आसान और सुरक्षित बनेगा.वर्ष 2015 में बनी इस सड़क को दस साल पूरे हो चुके हैं. 18 किलोमीटर की यह सड़क झज्जर व रेवाड़ी दो जिलों को आपस में कनेक्टिविटी देती है. इस सड़क मार्ग पर मातनहेल, मुंदसा, अकहेडी मदनपुर, बिरड़, जमालपुर, ढाणा, साल्हावास, धनिया गांव जुड़े हुए हैं. एक दशक बाद सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है. इस सड़क के लिए 14.48 करोड़ रुपये की राशि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्वीकृत की थी, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था.