हरियाणा के मौसम का बदला मिजाज, आज होगी भयंकर बारिश
Haryana Weather Update - देश में मौसम ने करवटे लेने शुरू कर दी हैं। आपको बता दे की कभी तो तेज बारिश हो रही हैं और कभी तेज धूप निकल जाती है। लगाता मौसम में बदलाव के कारण जनता को बहुत परेशानी हो रहीं हैं।
दरसल आज मौसम विभाग ने कहा हैं की अब इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी तूफ़ान आएगा।18 जुलाई को 14 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत में 25-50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।
8 जिलों हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के कुछेक एरिया में बारिश हो सकती है।19 जुलाई को 3 जिलों अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में 25-50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।
11 जिलों रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और फरीदाबाद के कुछेक एरिया में बारिश होगी।वहीं 20 जुलाई को 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत एरिया में बारिश हो सकती है। 7 जिलों फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र के कुछेक एरिया में बारिश की संभावना है।