{"vars":{"id": "106882:4612"}}

हरियाणा में पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त कार्यवाही, अब तक 1 लाख से ज्यादा लग चूका हैं जुर्माना 

हरियाणा के कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 57 जगह पर पराली जलाने के केस हरसेक सैटलाइट ने ट्रेस किए हैं जबकि उन्हें 89 जगह पर सूचना मिली थी। अब तक 1 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना किसानों पर किया जा चुका है और उनके फार्म में भी रेड एंट्री हो चुकी है। अपने खेतों में पराली जलाने वाले अब वह किसान आगामी गेहूं और धान की फसल MSP पर नहीं बेच पाएंगे। 
 

Haryana News : हरियाणा के कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक 57 जगह पर पराली जलाने के केस हरसेक सैटलाइट ने ट्रेस किए हैं जबकि उन्हें 89 जगह पर सूचना मिली थी। अब तक 1 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना किसानों पर किया जा चुका है और उनके फार्म में भी रेड एंट्री हो चुकी है। अपने खेतों में पराली जलाने वाले अब वह किसान आगामी गेहूं और धान की फसल MSP पर नहीं बेच पाएंगे। 

मगर पिछले साल के मुकाबले में 50% की कमी आई है। हरियाणा प्रदेश में अगर कहीं सबसे ज्यादा प्रणाली जलाई जा रही है, तो वह कुरुक्षेत्र जिले में जलाई जा रही है। सबसे पहले नंबर पर कैथल जिले में किसान धड़ले से पराली जला रहे हैं उसके बाद नंबर आता है कुरुक्षेत्र जिले का आता है, जहां कड़े इंतजाम के बावजूद किसान अपनी पराली जला रहे हैं।