{"vars":{"id": "106882:4612"}}

हरियाणा सरकार का होली से पहले किसानों को बड़ा गिफ्ट, सीएम सैनी ने कर दिया ये ऐलान 

 
 

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए इस बार की होली बेहद खास और खुशनुमा होने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने होली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने रबी की मुख्य फसलों के लिए प्रति एकड़ औसत उत्पादन सीमा बढ़ाने की घोषणा की है। इससे किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और उन्हें अधिक मुनाफा होगा। सरकार के इस निर्णय से कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी तथा किसानों को अपनी आर्थिकी मजबूत करने में बड़ा सहारा मिलेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में पांच मुख्य फसलों की औसत उत्पादन सीमा बढ़ा दी है। अब किसानों को अधिक उत्पादन होने पर भी सरकारी अभिलेखों में कम उत्पादन दिखाने में कोई समस्या नहीं होगी।

हरियाणा के इन परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, जानें

अब नई सीमा कुछ इस तरह होगी:

जौ – 15 क्विंटल से बढ़ाकर 16 क्विंटल प्रति एकड़ चना – 5 क्विंटल से बढ़ाकर 6 क्विंटल प्रति एकड़ सूरजमुखी – 8 क्विंटल से बढ़ाकर 9 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग – 3 क्विंटल से बढ़ाकर मसूर – पहली बार 4 क्विंटल प्रति एकड़ तय सरकार का फैसला रबी मार्केटिंग सीजन 2025-2 से लागू होगा इसका मतलब यह है कि किसानों को अपनी फसल की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

पूरे हरियाणा के किसान लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि उत्पादन सीमा बढ़ाई जाए। इससे पहले बजट भाषणों में सिर्फ वादे किए जाते थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ खास नहीं हुआ। इस बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनके लिए तुरंत बड़ा फैसला लिया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 15 जनवरी को आयोजित बैठक में किसानों ने अपनी परेशानियां बताईं। इस बार सरकार ने न केवल आश्वासन दिया बल्कि कार्रवाई भी दिखाई जिससे किसानों को राहत मिली।

हरियाणा के ये 3 नए हाईवे विकास कार्यों की लगाएंगे झड़ी, इन गांवों की ज़मीन के रेट में आएगा बंपर उछाल

किसानों को यह फैसला क्यों पसंद आया?

अब तक, यदि किसानों की उपज अधिक होती थी, तो उन्हें सरकारी अभिलेखों में इसे कम दिखाना पड़ता था (अंडररिपोर्टिंग) जिससे उन्हें नुकसान होता था। सरकार के इस फैसले से अब उनकी समस्या खत्म हो जाएगी।

इसके अलावा एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीद प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है ताकि सरकार अधिक अनाज खरीदे और किसानों की आय बढ़े।