{"vars":{"id": "106882:4612"}}

Edible Oil Price: जून महीने की पहले सुबह ने रसोई उपभोक्ताओं की करा दी बल्ले बल्ले! खाने के तेलों के के गिर गए दाम, कस्टम ड्यूटी अब हुई आधी 

रसोई उपभोक्ताओं के लिए जून महिना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। जी हाँ सरकार ने जनता पर से महंगाई की मार को कम करने के इरादे से खाने के तेल की कीमतों में कमी की है। यह रसोई उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ही खुशी की बात है की अब उन्हें सरसों तेल समेत अन्य खाद्य तेल पहले से कम दाम में उपलब्ध होंगे। 
 

Edible Oil Price: रसोई उपभोक्ताओं के लिए जून महिना बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। जी हाँ सरकार ने जनता पर से महंगाई की मार को कम करने के इरादे से खाने के तेल की कीमतों में कमी की है। यह रसोई उपभोक्ताओं के लिए बड़ी ही खुशी की बात है की अब उन्हें सरसों तेल समेत अन्य खाद्य तेल पहले से कम दाम में उपलब्ध होंगे। 

सरकार ने सूरजमुखी तेल, कच्चे पाम ऑइल, सोयाबीन तेल पर जो बेसिक कस्टम ड्यूटी लगती है उसमें भारी कटौती कर दी है। जी हाँ केंद्र सरकार ने पहले जो कस्टम ड्यूटी 20% थी अब उसे आधा कर दिया यानि अब इसे 10 प्रतिशत कर दिया गया है। 

भारत अपनी राष्ट्रीय खाद्य तेल जरूरत का 50 फीसदी से ज्यादा आयात करता है। इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गई। कच्चे पाम, कच्चे सोयाबीन और कच्चे सूरजमुखी पर प्रभावी आयात शुल्क (मूल सीमा शुल्क और अन्य कर) अब 16.5 फीसदी होगा, जो पहले 27.5 फीसदी था। रिफाइंड तेलों पर प्रभावी शुल्क 35.75 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।