{"vars":{"id": "106882:4612"}}

Gold Price today: आज सुबह सुबह आसमान में पहुंचे सोने चांदी के दाम, 5 जून 2025 को सोने-चांदी के ताजा भाव जानें 

सोने और चांदी की कीमतें भारतीय बाजार में निरंतर बदलती रहती हैं, जो निवेशकों और खरीददारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। यदि आप मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में सोने और चांदी की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा।
 

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतें भारतीय बाजार में निरंतर बदलती रहती हैं, जो निवेशकों और खरीददारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। यदि आप मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में सोने और चांदी की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा।

Gold and silver prices in Madhya Pradesh

सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको मौजूदा भाव जान लेने चाहिए। अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं या फिर सोने में निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। BankBazaar.com के मुताबिक आज यानी 5 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 9,170 रुपये जबकि 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 9,629 रुपये रहा। यहां हम आपको भोपाल-इंदौर में सोने-चांदी के ताजा भाव बताएंगे।

22 carat and 24 carat gold prices in Bhopal

कल यानी बुधवार को राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोना 91,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि 24 कैरेट सोना 96,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, आज यानी गुरुवार 5 जून को सोने के भाव में तेजी आई। 22 कैरेट सोने की कीमत 91,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 96,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Silver prices in Bhopal

चांदी की बात करें तो इन दिनों भोपाल में चांदी के भाव में भी उछाल आया है। Bankbazaar.com के मुताबिक बुधवार को भोपाल में चांदी 1,13,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, आज सोमवार को यह 1,14,000 रुपये पर बिकेगी।