बाप रे! सोने की कीमतों में लग गई भयंकर आग! आज 10 ग्राम गोल्ड का रेट जान चक्कर खाकर गिरोगे
Latest Gold Price: अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं या शादी-ब्याह के लिए गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो Gold Price Today की जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में आज फिर से सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया है।
आज का सोने का भाव: Gold Price Today
बाजार में इस समय वैश्विक और घरेलू दोनों कारकों की वजह से कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। 24 मई 2025 को उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,670 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,540 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73,260 रही.
यूपी के शहरों में सोने के दाम
वाराणसी-लखनऊ-नोएडा-गाजियाबाद-मेरठ
18 कैरेट सोना: ₹73,260 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹89,540 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹97,670 प्रति 10 ग्राम
बेशक, शादी के मौसम में सोने की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव व्यापार युद्ध के कारण है। हालांकि, घरेलू सर्राफा बाजार में कीमतें गिर रही हैं। यह खरीदारों के लिए राहत की बात है। इस बीच, वायदा बाजार में कीमतें बढ़ गई हैं।