Petrol Diesel Price: आज फिर हुई ईंधन के दामों में ऊंच नीच! जानें आपके शहर में पेट्रोल डीजल के लैटस्ट दाम
Petrol Diesel Price: आज के नवीनतम अपडेट के अनुसार यानि... 25 फरवरी 2025 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। हालाँकि, आप राज्य स्तर पर कीमतों में छोटे बदलाव देख सकते हैं। जानें अलग-अलग इलाकों में पेट्रोल और डीजल का रेट क्या है।
आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 75 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड आज 75.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 71.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियां आज (मंगलवार) 25 फरवरी 2025 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखेंगी।
आज नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹104.21 है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है।
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर थी। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर विचार करने के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं। तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर सुबह 6 अलग-अलग शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत की जानकारी अपडेट करती हैं।