Petrol Price Today: वाहन चालक जान लें! आज पेट्रोल डीजल के दाम करेंगे हैरान, देखें अपने शहर की कीमतें
Petrol Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में पिछले कुछ समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के कच्चे तेल की कीमतों पर आधारित होती हैं, जिनमें राज्य स्तर पर छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए, जानते हैं 21 फरवरी 2025 के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट्स क्या हैं।
महानगरों में पेट्रोल के दाम
आज नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹104.21 है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है।
महानगरों में डीजल के दाम
आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 87.62 रुपये है। वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर थी। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
अपने शहर में तेल की कीमत एसएमएस से जानें
आपको बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर टैक्स लगने की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग-अलग होती है। आप अपने फोन से एसएमएस के जरिए भी रोजाना प्रमुख भारतीय शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) उपभोक्ता RSP कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर भेजें।