{"vars":{"id": "106882:4612"}}

Post Office Scheme: बड़ी कमाल है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम! हर महीने होगी हजारों की कमाई, देखें डिटेल्स 

आज के महंगाई के दौर में लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। अधिकतर कामकाजी लोगों के पास महीने के अंत में बचत करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं होते। ऐसे में एक अच्छा निवेश विकल्प ढूंढना जरूरी हो जाता है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) एक बेहतरीन निवेश योजना है, जो आपको एकमुश्त निवेश करने पर हर महीने निश्चित ब्याज देती है। इस योजना के तहत आप अपनी बचत को एक सुरक्षित और लाभकारी तरीके से बढ़ा सकते हैं।
 

Post Office: आज के महंगाई के दौर में लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। अधिकतर कामकाजी लोगों के पास महीने के अंत में बचत करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं होते। ऐसे में एक अच्छा निवेश विकल्प ढूंढना जरूरी हो जाता है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) एक बेहतरीन निवेश योजना है, जो आपको एकमुश्त निवेश करने पर हर महीने निश्चित ब्याज देती है। इस योजना के तहत आप अपनी बचत को एक सुरक्षित और लाभकारी तरीके से बढ़ा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक ऐसी बचत योजना है, जिसमें आप एक बार निवेश करते हैं और इसके बदले आपको हर महीने ब्याज मिलता है। इस योजना में आपको हर महीने निश्चित रकम मिलती है, जिससे आपकी स्थिर आमदनी होती है। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जो हर महीने कुछ पैसे कमाते हैं और उन्हें एक निश्चित रिटर्न की आवश्यकता होती है।

एमआईएस पोस्ट ऑफिस योजना में एक बार पैसा जमा करने पर हर महीने ब्याज मिलता है और जमा की गई राशि 5 साल बाद वापस कर दी जाती है। ऐसे में अगर आप अपने सिंगल अकाउंट में एक बार में 5 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको 7.4 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से हर महीने 3,083 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस तरह से गणना करने पर आपको प्रति वर्ष कुल 36,996 रुपये का ब्याज मिलेगा। इसके बाद अगर आप 9 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो हर महीने 5,550 रुपये दिए जाते हैं।

एमआईएस पोस्ट ऑफिस योजना की खूबसूरती यह है कि आपको बार-बार निवेश नहीं करना पड़ता है, यानी आपको एकमुश्त निवेश करना होता है। फिलहाल इस योजना में निवेश पर 7.4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिल रहा है। देश में रहने वाला कोई भी नागरिक नजदीकी डाकघर में जाकर इसमें खाता खोल सकता है। यह खाता व्यक्तिगत एवं संयुक्त रूप से खोला जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में आपको समय से पहले अकाउंट बंद करने की सुविधा भी दी जाती है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं। जैसे एमआईएस खाता खोलने के बाद आप 1 साल तक पैसा नहीं निकाल सकते। निवेशक खाता खोलने से पहले उसे 3 वर्ष के लिए बंद कर सकता है। जिसमें आपकी जमा राशि से 2 प्रतिशत ब्याज काट लिया जाएगा। और यदि आप 3 वर्ष के बाद खाता बंद करते हैं तो 1 प्रतिशत ब्याज काटा जाता है।