ये 5 बैंक बना देंगे आपको धनवान! फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहे इतना सारा ब्याज, फटाफट जानें
Bank News: 2025 के पहले तीन महीनों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तीन दिवसीय Monetary Policy Committee (MPC) सम्मेलन के दौरान रेपो दर में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इसका सीधा असर बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) ब्याज दरों पर पड़ने वाला है। अगर रेपो दर बढ़ती है, तो यह एफडी पर ब्याज दर को भी प्रभावित करेगा, जिससे निवेशकों को अधिक रिटर्न मिल सकता है।
हाल ही में, भारत के कई प्रमुख बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में संशोधन किया है। इनमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक सहित लघु वित्त बैंक भी शामिल हैं। इन नई दरों का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं, खासकर वरिष्ठ नागरिकों को जो 0.50% अतिरिक्त ब्याज प्राप्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं किस बैंक ने कितनी ब्याज दरों में वृद्धि की है और यह आपके निवेश के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है।
निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक और कर्नाटक बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 3% से 7.25% तक ब्याज दे रहा है। दूसरी ओर, कर्नाटक बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की अवधि के लिए 3.50% से अधिकतम 7.50% ब्याज दे रहा है।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी आरबीआई एमसीसी बैठक से पहले एफडी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक आम नागरिकों को 3.50% से 8.80% तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। आम नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 3.5% से 7.30% तक ब्याज मिल रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% अतिरिक्त रिटर्न की पेशकश कर रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक भी इस सूची में शामिल है। इस बैंक ने 506 दिनों की होल्डिंग पर ब्याज दर बढ़ा दी। वर्तमान में आम नागरिक को 6.7% ब्याज मिलता है। इसके अलावा बैंक में 303 दिन की विशेष एफडी योजना भी शुरू की गई। आम नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की नियमित एफडी पर न्यूनतम 3.5% और अधिकतम 7.25% ब्याज मिल रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज दे रहा है।