{"vars":{"id": "106882:4612"}}

मार्केट में आते ही आग लगा देगी यह धाकड़ एसयूवी! ऐसे ऐसे  मिलेंगे धांसू फीचर जिनका नहीं कोई मुकाबला 

हुंडई इंडिया जल्द ही भारतीय बाजार में नई हुंडई वेन्यू नेक्स्ट-जेन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्च के साथ नए एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश कर चुकी है। अब हुंडई वेन्यू के नए जनरेशन मॉडल को लेकर खबर सामने आई है। 
 

Hyundai India: हुंडई इंडिया जल्द ही भारतीय बाजार में नई हुंडई वेन्यू नेक्स्ट-जेन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्च के साथ नए एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश कर चुकी है। अब हुंडई वेन्यू के नए जनरेशन मॉडल को लेकर खबर सामने आई है। 

हुंडई वेन्यू, जो एक सब-4 मीटर एसयूवी है, भारत में एक बड़ी और लोकप्रिय गाड़ी बन गई है। यह क्रेटा के बाद हुंडई की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। आइये जानते हैं इस नई हुंडई वेन्यू में क्या नया और खास है। हुंडई वेन्यू के नए जनरेशन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इस कार को और अधिक स्टाइलिश और मॉडर्न बनाने जा रही है। खास बात ये है कि इसे 4 मीटर सेगमेंट में ही रखा जाएगा, लेकिन इसके डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल सकता है, जिससे ड्राइविंग अनुभव और भी आधुनिक होगा। कार के स्टैंडर्ड वेरिएंट में सनरूफ दी जा सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट में पावर्ड ड्राइवर सीट दी जा सकती है। इस कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिल सकता है, जो ड्राइविंग को और अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाएगा। पार्किंग और मैन्युवरिंग में मदद करने के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है।

इस बार Hyundai Venue में डीजल ऑटोमेटिक वेरिएंट भी दिया जा सकता है, जो खासकर उन ग्राहकों के लिए एक सरप्राइज हो सकता है जो डीजल वेरिएंट को प्राथमिकता देते हैं।  नई Hyundai Venue 2025 के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है। यह नई एसयूवी इस साल की सबसे ज्यादा अवेटेड कारों में से एक हो सकती है। कार के डिजाइन और फीचर्स को देखकर यह निश्चित रूप से भारतीय ऑटोमार्केट में धूम मचाने वाली है।

नई Hyundai Venue में हुंडई क्रेटा जैसी बड़ी ग्रिल दी जा सकती है, जिससे कार का फ्रंट लुक और भी शानदार और स्टाइलिश लगेगा। कार का डिजाइन एंगुलर और मस्कुलर हो सकता है, जिससे यह और भी आकर्षक और दमदार नजर आएगी।इंटीरियर्स नई Hyundai Venue के इंटीरियर्स में बड़ी टचस्क्रीन दी जा सकती है, जो कि बेहतर कनेक्टिविटी और यूजर इंटरफेस प्रदान करेगी।