{"vars":{"id": "106882:4612"}}

गहने खरीदने का आज है सुनहरा मौका! सोने चांदी के दाम में हो गई बम्पर कटौती

शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। यूपी के वाराणसी में शनिवार (22 फरवरी) को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने का भाव 660 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में मामूली गिरावट आई। करों और उत्पाद शुल्क के कारण सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बढ़ती या घटती रहती हैं।
 

Gold Price Today: शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। यूपी के वाराणसी में शनिवार (22 फरवरी) को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने का भाव 660 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में मामूली गिरावट आई। करों और उत्पाद शुल्क के कारण सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बढ़ती या घटती रहती हैं।

आज सोने की कीमत

22 फरवरी (शनिवार) को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 660 रुपए गिरकर 87540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले 21 फरवरी को इसकी कीमत 88200 रुपए थी। अगर 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो इसका बाजार मूल्य 560 रुपये गिरकर 80290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 21 अप्रैल को कीमत 80850 रुपए थी।

चांदी की कीमत 

सोने के अलावा अगर चांदी की कीमत की बात करें तो शनिवार को इसकी कीमत में मामूली गिरावट आई। बाजार खुलते ही चांदी 100 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 100300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 21 अप्रैल को इसकी कीमत 100400 रुपये थी।

उतार-चढ़ाव जारी रहेंगे

वाराणसी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि फरवरी में सोने की कीमत में तेजी रही। इसी प्रकार आज उनकी कीमतों में भी गिरावट आई। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा।