Khelo Rajasthan: बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री रोकने के लिए बड़ा फैसला, अब सिर्फ 'जन-आधार' से ही होगा रजिस्ट्रेशन
khelorajasthan: प्रदेश में खेलों के महाकुंभ ‘खेलो राजस्थान’ को लेकर हर आयु वर्ग के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चों से लेकर 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और ट्रांसजेंडर समुदाय के खिलाड़ियों ने भी जन-आधार के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट khelorajasthan.rajasthan.gov.in पर अपना पंजीकरण कराया है।
आयु वर्ग के अनुसार पंजीकरण का पूरा गणित
इस प्रतियोगिता में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। सबसे अधिक पंजीकरण 15 से 30 वर्ष के युवा वर्ग में हुए हैं, वहीं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही है।
आयु वर्ग पुरुष पंजीकरण महिला पंजीकरण
15 वर्ष तक 24,821 23,497
15 से 30 वर्ष 60,500 20,455
31 से 45 वर्ष 8,916 3,983
40 से 60 वर्ष 2,753 1,466
61 से 80 वर्ष 492 434
80 वर्ष से अधिक 15 55
इसके अलावा सीकर, बूंदी और डीडवाना-कुचामन जिलों से एक-एक ट्रांसजेंडर खिलाड़ी ने भी प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।
तीन चरणों में आयोजित होंगे 12 खेलों के मुकाबले
खेलो राजस्थान गेम्स में पारंपरिक खेलों सहित कुल 12 खेलों को शामिल किया गया है। सभी प्रतियोगिताएं तीन अलग-अलग चरणों में संपन्न होंगी:
• पहला चरण (1 दिसंबर से 15 जनवरी): इसमें वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी और रस्साकशी के मुकाबले होंगे।
• दूसरा चरण (1 अप्रैल से 15 मई): अगले वर्ष होने वाले इस चरण में कबड्डी, फुटबॉल, जूडो और शूटिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
• तीसरा चरण (15 अगस्त से 30 सितंबर): अंतिम चरण में खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल और पारंपरिक खेल संतोलिया के मुकाबले प्रस्तावित हैं।
पंचायत से राज्य स्तर तक कुल 87 दिन चलेंगे मुकाबले
खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह आयोजन जमीनी स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक जाएगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर 26 दिन, ब्लॉक स्तर पर 10 दिन और जिला व राज्य स्तर पर कुल 51 दिन तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही नगरपालिका क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी इसमें अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा।